logo

सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी दल करेंगे मार्च, कहा -यह लोकतंत्र के खिलाफ है

सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी दल करेंगे मार्च, कहा -यह लोकतंत्र के खिलाफ है

द फॉलोअप टीम, दिल्लीः
संसद के शीतकालीन सत्र में निलंबित हुए 12 सांसदों का मुद्दा लगातार बढ़ रहा है। विपक्षी दल लगातार इसका विरोध करते आ रहे हैं। आपको बता दें कि विपक्षी दलों ने आज सांसदों के निलंबन के विरोध में मार्च निकालने की घोषणा की है। उनका कहना है कि हम सब विपक्षी सदस्य संसद भवन परिसर से विजय चौक तक मार्च करेंगे। 
क्यूं किया गया था निलंबन 
शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही 12 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। मानसून सत्र में इन सांसदों ने अशोभनीय कार्य किया था। सदन के अंदर तोड़फोड़ आसन पर पेपर फेंकने टेबल पर चढ़कर डांस करने और मार्शल के साथ अभद्रता के इन पर आरोप थे। तब जाकर पूरी छानबीन के बाद शीतकालीन सत्र के पहले दिन यह कार्रवाई हुई है और 12 सांसदों को निलंबित किया गया था। 


विपक्षी दल लगातार कर रहे हैं विरोध
सांसदों को शीतकालीन सत्र से सस्पेंड करने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र के विरोध है। सरकार सांसदों में डर पैदा करने के लिए ये कदम उठाई है। डराना-धमकाना उनकी अदत बन गई है। सरकार ने 12 सांसदों पर एक्शन लेने के लिए जो कारण दिया है वह पूरी तरह गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं और इस पर सभी विपक्षी पार्टी सहमत है। कांग्रेस ने कहा है कि हम इस कदम का विरोध करते हैं।
कौन-कौन हैं निलंबित 
जिन 12 सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए सदन से निलंबित किया गया है, उनमें माकपा के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रसाद सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भाकपा के विनय विस्वम शामिल हैं।